Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा में छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

अल्मोड़ा में छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

अल्मोड़ा : छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपित शिक्षक को पुलिस ने ज्योलिकोट भवाली तिराहे में दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण के राज खुलने के बाद से शिक्षक मेडिकल में चल रहा था। इधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ताड़ीखेत ब्लाक के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीते दिनों सात छात्रों ने एक शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

13 मई को राजस्व पुलिस को हरीश चंद्र जोशी ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपित शिक्षक ऐबरन कुमार गंगवार निवासी ग्राम बाजपुर बहेड़ी जिला बरेली (उत्तरप्रदेश) के विरुद्ध् पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने शीघ्र संज्ञान लेते हुए महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल को प्रकरण की विवेचना सौंपी।

सीओ आपरेशन ओशीन जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस की मदद से ढूंढखोज कर आराेपित शिक्षक को नैनीताल जिले के ज्योलिकोट भवाली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि वह 22 अप्रैल से अवकाश पर चल रहा था, प्रकरण का संज्ञान में आने पर वह मेडिकल अवकाश पर चला गया था। पुलिस टीम में महिला थानाध्यक्ष समेत जैंती चौकी प्रभारी सुनील धानिक, सर्विलांस के कांस्टेबल मोहन बोरा, दीपक खनका, नारायण रावल आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments