Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाकेंद्रीय बजट से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, हर जिले में...

केंद्रीय बजट से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, हर जिले में खुलेंगे महिला हाट: गणेश जोशी

अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से पहाड़ी राज्यों में पर्यटन विकास को गति मिलेगी और उत्तराखंड के आगामी बजट का रोडमैप भी इसी के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य में मेडिकल टूरिज्म, मैरिज डेस्टिनेशन, ट्रेकिंग और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में महिला हाट खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य का बजट जल्द आने वाला है और इसमें विकास का विस्तृत खाका सामने आएगा। केंद्रीय बजट से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बागेश्वर-टनकपुर रेल परियोजना पर तेजी से काम किया जाएगा और प्रदेश में 500 नए अमृत सरोवर भी बनाए जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रकबा घटने के बावजूद उत्पादकता बढ़ी है। उन्होंने मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। उनका कहना था कि इन फसलों को जंगली जानवरों से अपेक्षाकृत कम नुकसान होता है और आने वाले समय में उत्तराखंड कीवी उत्पादन के लिए पहचान बना सकता है।

पालीहाउस आवंटन में गड़बड़ी के मामले पर उन्होंने बताया कि पूर्व निदेशक को हटाया जा चुका है और कार्रवाई जारी है। जल्द ही पात्र किसानों को पालीहाउस आवंटित किए जाएंगे। साथ ही मालियों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने बताया कि जीराम जी योजना का बजट बढ़ाया गया है और कार्य दिवसों में भी वृद्धि की गई है। मजदूरी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार टॉप-अप देने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंजर जमीनों का डाटा एकत्र किया जा रहा है और जल्द ही ऐसी भूमि पर क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments