Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाकड़ी मशक्कत के बाद चौदह घंटे बाद खुला अल्मोड़ा हाईवे

कड़ी मशक्कत के बाद चौदह घंटे बाद खुला अल्मोड़ा हाईवे

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास मंगलवार रात मलबा आने से यातायात बंद हो गया था, जिसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को 14 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बुधवार सुबह 10:30 बजे सड़क खुलने से जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली।

बता दें कि मंगलवार रात नावली में सड़क बंद होने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी की ओर से जाने वाले वाहन जाम में फंस गए थे। वहीं झूला पुल गरमपानी के पास पहाड़ी के कटान के चलते एक तरफा वाहन निकलने से दोपाखी से लेकर गरमपानी बाजार तक पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस ने दिनभर हल्द्वानी और खैरना की ओर आने जाने वाले वाहनों को बारी बारी से छोड़ा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments