Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाघरों में घुसा गंदा पानी और मलबा...भारी बारिश के बाद पहाड़ में...

घरों में घुसा गंदा पानी और मलबा…भारी बारिश के बाद पहाड़ में बने आपदा जैसे हालात, मकानों से भागे लोग

Disaster like situation created in the mountains after heavy rains in almora

अल्मोड़ा जिले में हुई भारी बारिश रानीधारा के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। तेज बारिश के बाद यहां आपदा जैसे हालात पैदा हो गए। सड़क से बहकर आया मलबा और गंदा पानी कई घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ी। गंदा पानी घर में घुसते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

लोगों ने कहा कि वे राहत के लिए डीएम, विधायक और पूर्व विधायक को फोन करते रहे, लेकिन उनके फोन बंद रहे। ऐसे में लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रानीधारा सड़क में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया गया था, इससे सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। लंबे समय बाद भी सुधारीकरण न होने से बारिश में सड़क का मलबा घरों में घुस गया। ऐसे में लोग डरे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments