Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाचुनावी समर में कूदने से पहले चितई मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे...

चुनावी समर में कूदने से पहले चितई मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे सीएम धामी

अल्मोड़ा: टिकट फाइनल होते ही भापजा के प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में कूद गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी समर में कूदने से पहले न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर विजय तिलक लगाया। वहीं उनके साथ बीजेपी के प्रत्यशियों ने भी विजय की कामना की।

बीते दिनों बीजेपी ने अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सूची में पहला नाम खटीमा सीट से प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी का नाम था। बीजेपी ने इस बार युवा मुख्यमंत्री पर दाव लगाया है। पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। इस बार पुष्कर सिंह धामी के कंधों में दोहरी चुनौती है। पहली चुनौती खटीमा विधानसभा से जीतना और दूसरी अन्य जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीताना। वह अच्छी तरह जानते हैं यह चुनाव उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसलिये टिकट फाइनल होते ही कुमाऊँ के आराध्य देव चितई गोल्ज्यू के दरबार में पहुँच गए।

उन्होंने वहां पहुँच कर उन्हें नमन कर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना कर एक तरह का संदेश देने की कोशिश की है। डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक काम किये हैं। जिसे जनता देख रही है। बहुमत से बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सोच समझ कर टिकट वितरित किये है। किसी को किसी प्रकार की नाराजगी नही है। जल्द ही अन्य नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज का नीरीक्षण किया। वहां की स्वास्थ्य व्यावथाओं को परखा। उनके साथ अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा, द्वाराहाट के अनिल साही आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments