Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ानवसंवत्सर व वासंतिक नवरात्र पर हिदू सेवा समिति ने निकाली सांस्कृतिक शोभा...

नवसंवत्सर व वासंतिक नवरात्र पर हिदू सेवा समिति ने निकाली सांस्कृतिक शोभा यात्रा

अल्मोड़ा। नवसंवत्सर व वासंतिक नवरात्र पर हिदू सेवा समिति ने मंगलवार को नगर में सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर लोगों के भजन-कीर्तन गायन से माहौल भक्तिमय रहा। बाद में यह यात्रा नंदादेवी मंदिर पहुंची, जहां कुमाऊंनी संस्कृति से ओत-प्रोत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इधर, नवरात्र पर पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई।

मंदिरों में ब्रह्मा मुहूर्त से ही पूजा अर्चना का क्रम आरंभ हुआ, जो देर सायं तक चलता रहा। श्रद्धालुओं पर मौसम भी मेहरबान रहा। नवरात्र पर घरों व मंदिरों में कलश स्थापना की गई और पंच व सप्त धान्य के बीजों से हरेला भी बोया गया। घरों में भी लोगों ने पंडितों से पूजापाठ व दुर्गासप्तशती पाठ कराया। इधर, पं. गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना से मनुष्य को अभीष्ट की प्राप्ति होती है। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने बालेश्वर वार्ड में कलश यात्रा निकाली। सांस्कृतिक शोभा यात्रा व कलश यात्रा में अजीत सिंह कार्की, कमल साह, वैभव पांडे, किरन पंत, विद्या बिष्ट, सुशील साह, मनीष साह, कमल सिंह बिष्ट, भुवन त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, भगवती त्रिपाठी, रंजना भंडारी, निराजना पांडे आदि शामिल रहे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर के मां नंदादेवी, उल्का देवी, शीतला देवी, मां त्रिपुरा सुंदरी, पाताल देवी, द्योलीडाना मंदिरों समेत जागेश्वरधाम, चितई स्थित गोलू देवता, बद्रेश्वर, बालेश्वर, नर्मदेश्वर, भोलेनाथ मंदिर, कमलेश्वर, बेतालेश्वर, पार्वतीश्वर व भ्यौउ देवी आदि मंदिरों में पहुंच कर पूजा-पाठ किया। साथ ही सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments