Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ापीएम मोदी आज अल्मोड़ा में, विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज अल्मोड़ा में, विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। आठ साल में अल्मोड़ा में मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी।

प्रधानमंत्री इससे पूर्व 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है। जनसभा स्थल पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जनसभा में मंच, पंडाल सज्जा, पानी, वीआईपी पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 300 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंच पर ये रहेंगे मौजूद
जनसभा स्थल पर मंच में पीएम मोदी के अतिरिक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कार्यक्रम सह संयोजक केदार जोशी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महेश नेगी, रेखा आर्या, मोहन सिंह मेहरा, कैलाश शर्मा, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल और अनिल शाही मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments