Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ारानीखेत के हॉट स्पॉट क्षेत्र में कोई ढील नहीं देगा प्रशासन, क्वारंटीन...

रानीखेत के हॉट स्पॉट क्षेत्र में कोई ढील नहीं देगा प्रशासन, क्वारंटीन किये लोगों पर रखी जा रही नजर

प्रशासन खासतौर पर  कुरैशियान मोहल्ले में ड्रोन से भी नजर रखे है। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि अब 28 दिन की गई है।

रानीखेत(अल्मोड़ा) : रानीखेत नगर के सील किये गए कुरैशियान मोहल्ला, सुदामापुरी और लोअर खड़ीबाजर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन अभी  देने के मूड में नहीं है। वहां क्वारंटीन किये गए लोगों पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

आबकारी, शिव मंदिर रोड सहित तमाम स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। यहां बिना इजाजत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आवश्यक कामों से निकल रहे लोगों को भी पंजीकृत किया जा रहा है।

दूसरी तरफ तीनों इलाकों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें लगाई गई हैं। राशन भी लोगों को मोहल्लों में ही उपलब्ध कराया जा रहा। रसोई गैस के सिलिंडर मोहल्ले में ही भेजे जा रहे हैं।

प्रशासन खासतौर पर हॉट स्पॉट कुरैशियान मोहल्ले में ड्रोन से भी नजर रखे है। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि अब 28 दिन की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments