Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाशादी के एक दिन पहले दूल्हा हुआ कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअल शादी हुई

शादी के एक दिन पहले दूल्हा हुआ कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअल शादी हुई

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गांव में रहने वाले उमेश और लखनऊ की रहने वाली मंजू के बीच अनोखी शादी हुई। दोनों की शादी शनिवार को होनी थी। दोनों के परिवार महीनों से शादी की तैयारियां कर रहे थे। शादी से पहले शुक्रवार को उमेश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे घर में आइसोलेट किया गया। उमेश के साथ उनका पूरा परिवार आइसोलेट हो गया।दूल्हे के आइसोलेट होने पर सब परेशान हो गए। मंजू ने बताया कि उनके यहां परंपरा है कि शादी से पहले गणेश पूजा होती है। गणेश पूजा हो चुकी थी। ऐसे में शादी टालना अपशकुन माना जाता है। इसलिए, तय तारीख पर शादी करना जरूरी थी। हम लोग ऑनलाइन जुड़े और पुजारी से सारी रस्में कराकर हमारी शादी कराई,दोनों एक दूसरे से 450 किलोमीटर दूर थे। इस वर्चुअल शादी के लिए जूम ऐप का प्रयोग किया गया। दोनों ने शादी के दौरा कसमें खाईं। पुजारी ने मंत्रों का पाठ किया। मंजू के गले में उसकी छोटी बहन ने मंगलसूत्र बांधा और सिर पर सिंदूर लगाया। दोनों की शादी में तीन घंटे लगे और फिर दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments