Monday, March 9, 2026
Homeअल्मोड़ाशादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, फिर पीपीई किट पहनकर एक-दूजे...

शादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, फिर पीपीई किट पहनकर एक-दूजे के हुए

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लाट गांव में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। राजस्थान के बीकानेर से गांव में बरात भी पहुंच गई थी।कोरोना संक्रमित दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। दूल्हे और शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी संपन्न होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन को घर में ही आइसोलेट किया गया है।
जिले के लाट गांव निवासी स्व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत भी संपन्न हो गया था,बृहस्पतिवार को लाट गांव में बरात आनी थी। सुबह कोविड अस्पताल बेस से जैसे ही दुल्हन के परिजनों को फोन गया तो वहां हड़कंप मच गया। पता चला कि दुल्हन विनीता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments