Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ासरकारी जूनियर हाईस्‍कूल की शिक्षिका डॉ. शशि को हिंदी विभूषण श्री सम्मान

सरकारी जूनियर हाईस्‍कूल की शिक्षिका डॉ. शशि को हिंदी विभूषण श्री सम्मान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगीधार (सल्ट) की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. शशि जोशी को ‘हिंदी विभूषणश्री’ सम्मान से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा केबी हिंदी सेवा न्यास की ओर से छठे अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह के लिए की गई है। न्यास की ओर से दिए जाने वाले सम्मान के लिए उत्तराखंड से केवल डॉ. शशि जोशी ही चुनी गई है।

केबी हिंदी सेवा न्यास की ओर से देशभर में हिंदी विषय के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। इस बार सर्वोच्च सम्मान ‘साहित्य सिंधु के लिए लखनऊ के डॉ. रविंद्र प्रभात को चुना गया है। हिंदी विभूषण श्री सम्मान के लिए आठ लोगों को चुना गया है। जिनमें उत्तराखंड से डॉ. शशि जोशी ‘शशी’ का नाम भी शामिल है। उन्हें पुरस्कार के साथ 2100 रुपये की नगद धनराशि भी मिलेगी। इसके अलावा हिंदी भूषण श्री सम्मान के लिए 20 लोगों का चयन हुआ है। न्यास की ओर से यह सम्मान नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में प्रदान किया जाएगा।

बीस वर्षों में 200 रचनाएं प्रकाशित

रामनगर निवासी डॉ. शशि हिंदी, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र से एमए कर चुकी हैं। वे अब तक हिंदी में कई कविताएं, गजलें लिख चुकी हैं जो देशभर की पत्रिकाओं में पिछले दो दशक से प्रकाशित होती आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने नई उड़ान, गीत मेरे सबके लिए, राम की शक्तिपूजा, संशय की एक रात, झरोखा चंद गजलों का पुस्तकें भी लिखी हैं। जिसके चलते अब तक वे अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता, शब्द निष्ठा सम्मान आदि की हकदार भी रह चुकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments