Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा में जली कार में शव के पास मिले गंभीर घायल की...

अल्मोड़ा में जली कार में शव के पास मिले गंभीर घायल की भी मौत, हादसा या हत्या की जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: पनुवानौला के पास आल्टो कार में जले हुए शव का पास ही मिले दूसरे घायल की भी मौत हो गयी है। एक मृतक के परिजनों ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बीते शुक्रवार जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर पतोड़िया फार्म के पास दिल दहलाने वाली घटना हुई। सपतोड़िया फार्म से 10 मीटर नीचे खेत पर एक कार संख्या यूके04एन-4113 पूरी तरीके से जली  कार के अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बुरी तरीके से जला हुआ था।  जबकि एक आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। देर रात उसने भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार को एक मृतक के परिजन राजस्व पुलिस के पास पहुचे। उन्होंने बताया कि सिब्बन राम दो दिन से लापता है। गाड़ी भी उसकी ही है। फोन भी नही लग रहा। उनका कहना था कि जला हुआ शव सिब्बन का ही है। जिसके बाद राजस्व पुलिस अजात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

तहसीलदार धौलादेवी कुलदीप पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पहचान की है। उन्होंने कहा कुछ संदिग्धों के नाम भी आ रहे है उनके परिजनों के डीएनए भी लिए गए। तहसीलदार कुलदीप ने कहा कि घायल की भी पहचान नही हो पाई है। जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments