Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा में तेंदुए ने महिला को मार डाला, तीन दिन बाद झाड़ियों...

अल्मोड़ा में तेंदुए ने महिला को मार डाला, तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव के किमबगड़ तोक में तेंदुए ने 50 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला तीन दिन से लापता थी। बुधवार को उसका क्षत विक्षत शव गांव से 200 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। जौरासी के रेंजर मोहन राम आर्य ने आशंका जताई कि पूर्व में आदमखोर घोषित तेंदुए ने ही महिला को अपना शिकार बनाया होगा। घटना से बरंगल समेत आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं।

किमबगड़ तोक निवासी शांति देवी (50) घर पर अकेले रहती थी। वह तीन दिन से लापता थी। ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में लगे थे। महिला के घर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए। बुधवार को ग्रामीणों और उप वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम ने महिला की फिर खोजबीन की तो घर से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

108 एंबुलेंस से महिला का शव सीएचसी देघाट लाया गया, जहां रानीखेत से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। सूचना पर तहसीलदार भिकियासैंण निशा रानी, कानूनगो शंकर गिरि, राजस्व एसआई धीरज कुमार, रेंजर मोहन राम आर्य भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने तहसीलदार और रेंजर से तेंदुए से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments