Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सोमवार सुबह से ही अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर क्वारब डेंजर जोन के पास पहाड़ी से गिरते मलबे और भारी बोल्डरों के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने से मैदान से पहाड़ और पहाड़ से मैदान की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में रविवार देर रात से मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय में बीते 24 घंटों के भीतर 57 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते कोसी नदी और अन्य गधेरे उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच के अलावा जिले के आठ ग्रामीण मार्गों पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments