Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा के जंगलों में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर...

अल्मोड़ा के जंगलों में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर हुई खाक

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से लगे खत्याड़ी क्षेत्र में स्थित वन देवी के जंगल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही खत्याड़ी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खत्याड़ी क्वन पंचायत क्षेत्र में वन देवी का जंगल क्षेत्र लगभग 106 हेक्टेयर में फैला है। जिसमें लगभग 4 हेक्टेयर में देर रात्रि भीषण आग लग गई। तेजी से आग बढ़ती ही जा रही थी। इसकी सूचना गामीणों को मिली तो खत्याड़ी वन पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वयं ही आग बुझाने के लिए खुद कमर कस ली और जंगल में आग बुझाने पहुंचे।

गामीणों ने बताया कि इस दौरान के बडे़ हिस्से में आग लगी हुई थी। क्षेत्र के लोगों ने घंटों कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान खत्याड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, सरपंच राजेंद्र सिंह कनवाल, वन पंचायत पंच मनोज कनवाल, चैकीदार ठाकुर कनवाल व पप्पू कनवाल सहित अनेक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments