Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअवैध 320 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार

अवैध 320 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राजस्व और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में गोदाम के बजाय एक कमरे में रखा 320 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ मातवर सिंह का कहना है कि विस्फोट अवैध रूप से रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है।सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना और सीओ के नेतृत्व में कानूनगो कुंदन नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक निखिल त्यागी, बलवंत नाथ गोस्वामी, पंकज शर्मा समेत पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम को वहां पांच पेटी नाइट्रेट मिक्सचर, तीन पेटी डेटोनेटिंग फ्यूज, दो रोल डेटोनेटिंग वायर, पांच पेटी सेफ्टी फ्यूज और 47 क्वॉयल मिले।पल्यूं क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि कुल 320 किलो विस्फोटक बरामद हुआ जो कि अवैध रूप से एक कमरे में रखा था। मौके से ग्राम पांडेताली बाड़ेछीना निवासी गोदाम प्रभारी शेर सिंह को गिरफ्तार किया कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक एक कंपनी का है। कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि वे सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लाइसेंसधारी ठेकेदारों को विस्फोटक की सप्लाई करते हैं। कहा कि करीब 150 मीटर की दूरी पर ही उनका गोदाम है, लेकिन सड़क खराब होने से इसे गोदाम में नहीं पहुंचाया जा सका और कंपनी कर्मियों के रहने के लिए प्रयोग होने वाले कमरे ही रख लिया गया था।मोटरमार्ग से सटे मकान में अवैध तरीके से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। वैध दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई कर मौके पर मिले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जाएगी।
– मनीषा मारकाना, नायब तहसीलदार।

-मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। वीडियो को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लेकर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
– पंकज भट्ट, एसएसपी, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments