Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाकेंद्रीय खेल मंत्री ने बढ़ाया राज्य के खिलाड़ियों का हौसला

केंद्रीय खेल मंत्री ने बढ़ाया राज्य के खिलाड़ियों का हौसला


अल्मोड़ा। संवाददाता। उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि उत्तराखण्ड से ओलम्पियन खिलाड़ी निकलेगें और आने वाले समय में वह ओलम्पिक पदक भी जीतेंगे।


यह बात आज केन्द्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अल्मोड़ा में पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि यह दुखद है कि समाचारों में हमेशा यह तो दिखाया व लिखा जाता है कि हम क्या नहीं कर रहे है लेकिन हम खिलाड़ियों के लिए क्या क्या कर रहे है उसके बारे में कुछ नहीं लिखा जाता है। उन्होने कहा कि सरकार हर एक खिलाड़ी के लिए प्रर्याप्त सुविधाये दे रही है मैं खुद हर खिलाडी से मिलता हूं।


उन्होने कहा कि 2024 में होने वाले पेरिस ओलम्पिक के लिए हम अभी से खास तैयारियां कर रहे है। तथा 2028 के ओलम्पिक खेलों में भारत सभी 10 शीर्ष प्रतियोगिताओं में अपने खिलाड़ी उतारेगा। उन्होने कहा कि सरकार खेलो भारत के नारे को जमीन पर उतारने में जुटी हुई है। अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार किया जाना हमारा लक्ष्य है और एक दिन हम सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


उन्होने कहा कि हमने खेलोगे कूदोगे बनोगे खराबए पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब को बदल दिया है। अब हम कहते है पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाबए खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में आइस स्क्रेटिंग की अपरमित संभावनाएं है लेकिन कभी इसको मान्यता दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। राज्य के खेल मंत्रालय द्वारा जब तक केन्द्र को इसका कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा जायेगा तब तक केन्द्र कैसे कुछ कर पायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments