Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदादा और ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, नौंवी की छात्रा को...

दादा और ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, नौंवी की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के गृह कार्य में मदद मांगने आई नौवीं की छात्रा से रिश्ते के 65 वर्षीय दादा ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान एक रिश्ते के ही ताऊ ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद रिश्ते के ताऊ ने भी छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया। 

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जून की है। पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह और राजेंद्र पुत्र मदन सिंह के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

होली के दौरान भी हुई थी छेड़छाड़

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से रिश्ते के ताऊ ने होली के दौरान भी छेड़छाड़ की थी। तब भी मुंह खोलने पर उसे धमकी दी गई थी। इसी के चलते छात्रा ने उस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। दो जून को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments