Monday, March 9, 2026
Homeअल्मोड़ादुष्‍कर्म मामले में विधायक नेगी डीएनए टेस्ट को तैयार, कहा - कुछ...

दुष्‍कर्म मामले में विधायक नेगी डीएनए टेस्ट को तैयार, कहा – कुछ बात हुई तो भरण पोषण भी देंगे

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में बीते रोज सार्वजनिक तौर पर पीडि़ता के आक्रामक रुख पर दुष्कर्म के मामले में फंसे विधायक महेश नेगी ने चुप्पी ही नहीं तोड़ी। बल्कि बेबाकी से कहा- ‘वह कोर्ट का सम्मान करते हैं और डीएनए टेस्ट को तैयार हैं। मेरे ऊपर 376 का मुकदमा है। बड़ा केस है। इन्हें (विरोधियों को) लग रहा है कि मुद्दा उनके हाथ से निकल रहा है तो डीएनए कहने लगे हैं’। विधायक यहीं नहीं रुके। आगे बोले- डीएनए टेस्ट में कुछ होना ही नहीं है। अगर कोई बात होती भी है तो कोई बात नहीं। भरण पोषण देंगे। अपना काम खत्म। इसमें एक दिन की भी आपको जेल नहीं हो सकती।

दुष्कर्म के आरोपित विधायक महेश नेगी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। कहा कि बीते गुरुवार के घटनाक्रम ने स्पष्टï कर दिया है कि तानाबाना कांग्रेस ने बुना है। उसे (पीडि़ता को) मुख्य अतिथि बनाया। विधायक आवास पर धरने संबंधी पीडि़ता की चेतावनी पर महेश नेगी ने कहा कि उन्हें धमकाया जा रहा कि न्यायालय से न्याय न मिला तो ऐसा कर देंगे। उन्हें कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। इसीलिए साजिश की जा रही।

नेगी ने जताया हत्या का अंदेशा

विधायक नेगी ने कहा कि गैंग बन चुकी है। उनकी हत्या करवा सकते हैं। परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 2022 के चुनाव से पूर्व इस तरह की वीडियो जोडज़ाड़ पेश कर सकते हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि पहले दिन से ही उनसे रुपयों की डिमांड की गई थी। खुद को बब्बर शेर नेता कहने वालों ने फोन कराया कि पांच करोड़ मांगो। ढाई करोड़ हमें चाहिए। नेगी ने कहा कि वह सरकार से भी गुहार लगाएंगे। उनके खिलाफ यदि कोई सुबूत हैं तो मंच पर दिखाएं। सबके सामने पर्दाफाश होना चाहिए। विधायक ने विपक्ष को 376 के मुकदमे पर बहस की चुनौती भी दी। कहा कि बड़े मुद्दे को गौड़ बनाने के लिए नया मुद्दा उछाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments