Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाद्वाराहाट में तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के...

द्वाराहाट में तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिजरा

द्वाराहाट: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के मल्ली मिरई के तोक भौरा में सोमवार को तेंदुए ने मां बेटे सहित एक अन्य महिला पर हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में उन्हें गंभीर चोट आई थी। मामले में एहतियात बरतते हुए वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगा निगरानी बढ़ा दी है। कांबिंग तेज कर दी गई है।

तेंदुए के हमल में घायल गोविंदी देवी और सुमित को अधिक चोट आने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी हाॅस्पिटल हल्द्वानी ले जाया गया था। जहां से उपचार के बाद मंगलवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जबकि सीएचसी द्वाराहाट में भर्ती पुष्पा देवी भी खतरे से बाहर हैं।

तेंदुए ने फाड़ दिया था सुमित का हाथ
सोमवार अपराह्न करीब चार बजे नल ठीक करते समय सुमित पर तेंदुए ने हमला कर उसका हाथ फाड़ डाला था। उसे बचाने के लिए घटना की ओर जा रही मां पुष्पा देवी के साथ बचुली देवी पर भी झपट कर तेंदुए ने दोनों को घायल कर दिया था।

जल्द दिया जाएगा प्रभावितों को मुआवजा
मंगलवार को डिप्टी रेंजर मदन मोहन तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची और घटना स्थल पर रख दिया गया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद प्रपत्र तैयार कर मुआवजे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत करकरार
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की घटना के बाद क्षेत्र में गुलदार की हलचल सामने नहीं आई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर मदन मोहन तिवारी के अतिरिक्त रोशन कुमार, कमल नेगी, महेश चंद्र जोशी, मंजू कबडोला, हिमांशु पंत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments