Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाफिर गरमाया विधायक पर दुष्कर्म का मामला, पीड़ि‍ता ने पूछा- महेश नेगी...

फिर गरमाया विधायक पर दुष्कर्म का मामला, पीड़ि‍ता ने पूछा- महेश नेगी क्यों नहीं करा रहे डीएनए टेस्ट

राहाट (अल्‍मोड़ा)। उपचुनाव के शोर फिर सीएम को लेकर सियासी उठापटक में दबा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मामला फिर गरमा गया है। माहौल ने तब नया मोड़ ले लिया जब महिला अपराधों को लेकर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बेटी को लेकर धरना स्थल पर पहुंच गई। उसने माइक थामा। विधायक नेगी पर आरोपों झड़ी लगा दी। पूछा कि महेश नेगी सच्चे हैं तो डीएनए टेस्ट क्यों नहीं कराते। गिरफ्तारी से बचने को न्यायालय से स्टे की क्या जरूरत। पीडि़ता ने साफ कहा, उसकी बच्ची को पिता का नाम व न्याय न मिला तो विधायक आवास के आगे धरने पर बैठेगी।

दरअसल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्टï की अगुआई में कांग्रेसी गुरुवार को मुख्य चौराहा पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महिला अपराध के मुद्दे पर धरना दे रहे थे। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायकों के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसी दौरान विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बच्ची के साथ भीड़ के बीच पहुंची तो सभी सन्न रह गए।

पीडि़ता ने माइक थाम धारा प्रवाह विधायक महेश नेगी पर गुबार निकालना शुरू कर दिया। कहा कि विधायक ही उसकी बेटी का पिता है। पीडि़ता ने कहा कि जो अपनी बच्ची का नहीं हो सकता, जनसेवा क्या करेगा। आरोप लगाया कि समझौते के लिए उस पर कई बार दबाव बनाए गए। मगर उसे व बच्ची को न्याय चाहिए। दो टूक कहा कि विधायक सत्ता की आड़ लेकर बच्ची को स्वीकार नहीं करेंगे तो आवास के आगे धरने पर बैठना पड़ेगा। पीडि़ता के सार्वजनिक तौर पर विधायक महेश नेगी की घेराबंदी से दुष्कर्म का मामला फिर चर्चाओं में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments