Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाबग्वाल युद्ध:चार गांवों से 80 से अधिक बग्वालीरों ने जमकर बरसाए पत्थर

बग्वाल युद्ध:चार गांवों से 80 से अधिक बग्वालीरों ने जमकर बरसाए पत्थर

हवालबाग और ताकुला ब्लॉक के अंतिम सीमा पर स्थित विजयपुर पाटिया गांव में दिवाली पर चार गांवों की एकता का प्रतीक बग्वाल युद्ध इस बार 27 मिनट तक चला। जिसमें चार गांवों से 80 से अधिक बग्वालीरों ने शामिल होकर जमकर पत्थर बरसाये। जिसमें पाटिया, भटगांव के बग्वालीवीर भेटुली नदी के एक तरफ तो कसून और कोटयूडा के बग्वालीवीर दूसरी तरफ से बग्वाल में शामिल हुए।

बग्वाल युद्ध में करीब दस बग्वाली वीरों को हल्की चोट आ गई। जिसमें कसून और कोट्यूड़ा के बग्वालीवीर से भेटुली नदी का पानी सबसे पहले पीकर विजय हासिल की। विजयपुर पाटिया गांव में कई वर्षों से चार गांवों में एकता के संदेश को लेकर बग्वाली खेली जाती है। पत्थरों के इस बग्वाल में दो-दो गांव के बग्वालीवीर एक दल में शामिल होकर दूसरे दल पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। जो भी दल का सदस्य सबसे पहले नदी में उतर का पानी पी लेता है। उस दल को विजय घोषित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments