Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाबेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट बग्वालीपोखर मल्ली मिरई में निर्माणाधीन मार्ग पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठा चालक मय वाहन भाग निकला। दुर्घटना का पता लगते ही ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों से तीखी तकरार हुई। लोग एसडीएम, वाहन स्वामी ठेकेदार को मौके पर बुलाने तथा फरार चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। अलबत्ता देर रात एसडीएम पहुंचे। लोगों को समझाने के प्रयास तेज हुए पर ग्रामीणों का गुस्सा बरकरार था।

द्वाराहाट जीआईसी के पास चाय की दुकान चलाने वाला भंडरगांव निवासी देवेंद्र सिंह भंडारी (46) पुत्र चंदन सिंह भंडारी बुधवार शाम प्रतिष्ठान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। स्यालसुना के निकट डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। बाइक के रौंदने के बाद डंपर का टायर सिर कुचलता आगे बढ़ गया। नतीजतन देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों सूचना पर मृतक के परिजन व अन्य लोग पहुंचे। थाने से पुलिस टीम भी पहुंची। डंपर ठेकेदार का होने के संदेह पर ग्रामीण उसे मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस से तीखी तकरार भी हुई। लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक एसडीएम, चालक व डंपर मालिक मौके पर नहीं पहुंचते शव नहीं उठाया जाएगा। देर रात हंगामे के बीच उपजिलाधिकारी आरके पांडे दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments