Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाभवाली-अल्मोड़ा मार्ग तड़के वाहनों के लिए खुला, कैंचीधाम के अंदर जमे मलबे को...

भवाली-अल्मोड़ा मार्ग तड़के वाहनों के लिए खुला, कैंचीधाम के अंदर जमे मलबे को हटा रहे लोग

अल्मोड़ा। निगलाट और कैंची मंदिर के पास अल्मोड़ा-भवाली राजमार्ग मलबे से बंद हो गया था। मार्ग आज सुबह तीन बजे वाहनों के लिए खुल गया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। वहीं बुधवार को बादल फटने के बाद कैंची धाम के अंदर जमे भारी मलबे को हटाने का काम जारी है।

बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागनिधूरा, मल्ला जोहार, छिपलाकेदार में जहां बर्फबारी हुई, वहीं मूसलाधार बारिश ने हल्द्वानी और कैंचीधाम क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। लोगों के अनुसार कैंची धाम क्षेत्र में बादल फटने से यह तबाही हुई, जबकि प्रशासन का कहना है क्षेत्र में बादल नहीं फटा है।

डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि तेज बारिश से सड़कों और मंदिर में मलबा घुस गया है। हल्द्वानी में पीपलपोखरा स्थित नहर में फंसी झाड़ियों को निकालने में बुधवार की शाम नंदपुर कठघरिया निवासी बेलदार तारा बिष्ट (24) पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments