Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमहेश जीना मारपीट प्रकरण में भाजपा से जुड़े व्यक्ति का वीडियो वायरल,अब...

महेश जीना मारपीट प्रकरण में भाजपा से जुड़े व्यक्ति का वीडियो वायरल,अब कहानी में आया नया मोड़

अल्मोड़ा जिले के सल्ट सीट से बीजेपी विधायक महेश जीना पर कुछ लोगों ने देर रात हमला किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया लिया गया है। कुछ अन्य हमलावर फरार हो गए। पुलिस और राजस्व पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

लेकिन अब इस कहानी में नया ही मोड़ सामने आ रहा है जिसमे भाजपा से जुड़ा एक शख्स का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो शख्स अस्पताल में है और सल्ट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं उनका आरोप है कि महेश जीना के साथियों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनको सल्ट से निकलने की धमकी दी है।

घायल ने बताया कि वह सल्ट से पहले भी दावेदारी कर चुके हैं। इस बार वह क्षेत्र में दीपावली के पोस्टर लगवा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के पीछे विधायक ने अपनी गाड़ी लगा कर पहले गाली गलौज की, फिर अपने लोगों से बुरी तरह मारपीट करवाई। गिरीश ने बताया किसी तरह वह अपनी जान बचाकर हल्द्वानी आये। उन्होंने बताया की जीना के समर्थकों ने उनपर जानलेवा हमला करने के बाद खुद पर हमला होने की अफवाह फैलाई। गिरीश ने यह भी बताया कि विधायक महेश जीना के दबंगों ने उनके ड्राइवर राकेश रावत को भी रात भर अपने पास से निकलने नही दिया।हालांकि अभी महेश जीना की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments