Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ासल्ट उपचुनाव में UKD प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द,

सल्ट उपचुनाव में UKD प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द,

सल्ट उप चुनाव में 8 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन,

प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच हुई, जांच के दौरान उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय के नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया,

उत्तराखण्ड में किसी जनपद में मतदाता के रूप में नाम दर्ज नही है यूकेडी प्रत्याशी का ,

यूकेडी प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने 30 मार्च को नामांकन कराया था।

मोहन उपाध्याय मूल रूप से सल्ट क्षेत्र के हैं, लेकिन अब वह दिल्ली में रहते हैं।

उपाध्यक्ष सल्ट से वह उपचुनाव लड़ने आये थे। यूकेडी जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि उनके प्रत्याशी का दिल्ली के वोटर लिस्ट में नाम था, जिसे उन्होंने 24 मार्च को ऑनलाइन कटवा दिया था, लेकिन नाम कटवाकर दूसरी जगह जोड़ने की प्रक्रिया में एक हफ्ते से अधिक का समय लगता है, जिस कारण उनका नामांकन आज रद्द कर दिया गया।

अब सल्ट के इस चुनावी अखाड़े में केवल 7 प्रत्याशी ही अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिसमें बीजेपी के महेश जीना व कांग्रेस की गंगा पांचूली सशक्त दावेदार मानी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments