Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ासल्ट उपचुनाव: सुबह आठ बजे से मतदान जारी, शारीरिक दूरी का रखा...

सल्ट उपचुनाव: सुबह आठ बजे से मतदान जारी, शारीरिक दूरी का रखा जा रहा ध्यान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है। यहां आज क्षेत्र के 95 हजार से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर मतदान जारी है। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर मतदान किया जा रहा है। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।

भाजपा की ओर से महेश जीना, कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments