Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाराजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं ने विद्यालय परिसर...

राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं ने विद्यालय परिसर में चलाया सफाई अभियान

अल्मोड़ा (संवाददाता): स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ विद्यालय के इर्द-गिर्द विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया।

विद्यालय में मध्यावकास के बाद इंटर की छात्राओं ने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। परिसर में बिखरे कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इसके बाद विद्यालय में बांज व देवदार के पौधे रोपे गए। पौध रोपित करने के बाद इनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सुधा उप्रेती ने बालिकाओं को जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उमा जोशी, कल्पना कांडपाल, गीता पंचोली, ज्योति बिष्ट, हिमानी रौतेला, वंदना भंडारी, आरती भंडारी, अंजलि भंडारी, प्रियंका बिष्ट, परिचारक जगदीश भट्ट व इंदिरा बिष्ट आदि थे। उधर, विकास खंड भैसियाछाना के राजकीय जूनियर हाईस्कूल दियारी में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षक मनोज बिष्ट ने बच्चों को जीवन में स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments