Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाशादी की शापिंग में महिला मशगुल, चोर कर गए गहने नकदी गुल

शादी की शापिंग में महिला मशगुल, चोर कर गए गहने नकदी गुल

देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी उड़ा ले गए।  घटना के वक्त पीड़ित खरीददारी करने गए हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक रजनी देवी पत्नी जगत सिंह शिवपुरी में रहती हैं। उनके पति फौज में हैं और देवर सेलाकुई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। देवर की सात दिन बाद शादी है।

पीड़िता ने बताया कि वह शादी की खरीददारी के लिए घर बंद करके बाजार चली गईं। जब घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और पूरा सामान अस्त-व्यस्त था।

पीड़िता ने बताया कि आलमारी में उन्होंने शादी के गहने व नकदी रखी थी, जो गायब हैं। दिनदहाड़े हुए चोरी की घटना से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments