Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाभाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाकर किया गुमराह; अनुग्रह नारायण

भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाकर किया गुमराह; अनुग्रह नारायण

अल्मोड़ा।   भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर गुमराह करने का काम किया है। देश की जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और इन लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को उसकी करनी का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप टम्टा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने लोगों को छलने का काम किया है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा ने ग्रीन बोनस रोककर हिमालयी राज्यों की उपेक्षा की है। जबकि राज्य निर्माण की अवधारणा के सपने को भी भाजपा ने चूर चूर करने का काम किया है।

सभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सह संयोजक राजेश धर्माणी, करन मेहरा, मनोज तिवारी, हरीश धामी, ललित फस्र्वाण, पीतांबर पांडे, मोहन सिंह मेहरा समेत चारों जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments