Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदलित नाबालिग के साथ हुआ सामुहिक दुराचार, पिता-पुत्र भी शामिल

दलित नाबालिग के साथ हुआ सामुहिक दुराचार, पिता-पुत्र भी शामिल


देहरादून। अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में एक बार फिर दलित नाबालिग से सामूहिक दुराचार किये जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग से पांच लोग पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहे थे। जिनमें दो सगे भाईयों सहित एक पिता पुत्र व एक अधेड़ भी शामिल है।

मामला तब खुला जब बीती शाम नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर आये। जहां डाक्टरों द्वारा चेक किया गया तो उसका सात माह का गर्भ निकला। बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा के दौरान नाबालिग का गर्भपात हो गया। राजस्व पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जब परिजनों को अल्ट्रासाउंड जांच में सात माह के गर्भ होने की जानकारी मिली तो उन्होने उक्त नाबालिग किशोरी से पूछताछ की। जिसने बताया कि गांव के ही पांच लोग पिछले एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहे थे। जिनमें दो सगे भाई, पिताकृपुत्र व एक अधेड़ भी शामिल है। पता चला है कि नाबालिग के गर्भपात के बाद राजस्व पुलिस ने भू्रण का विसरा ले लिया। वहीं लोगों ने इसकी जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments