Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ा27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

कार सवार सुनील कुमार पुत्र रामफल निवासी मातन, हरियाणा और राजेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर्वतीय जिलों में लंबे समय से हरियाणा से शराब की तस्करी हो रही है। इससे पहले भी हरियाणा की शराब व वाहन बरामद हो चुके हैं। 

अल्मोड़ा (संवाददाता) : दीपावली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एसओजी को सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक कार से 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही इस मामले में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में इन दिनों एसएसपी पी. रेणुका के निर्देश पर शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसओजी टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस गौरान टीम ने होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास एक कार को रोककर उसकी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार से हरियाणा ब्रांड की 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कार सवार सुनील कुमार पुत्र रामफल निवासी मातन, हरियाणा और राजेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर्वतीय जिलों में लंबे समय से हरियाणा से शराब की तस्करी हो रही है। इससे पहले भी हरियाणा की शराब व वाहन बरामद हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments