Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाघात लगाकर वृद्ध पर झपटा तेंदुआ, किया लहूलुहान

घात लगाकर वृद्ध पर झपटा तेंदुआ, किया लहूलुहान

अल्मोड़ा। संवाददाता। विकासखंड धौलादेवी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसौली गांव में खेत में गोबर डालने गई वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे आसपास के गावों के लोग दहशत में हैं।

पंचायत बसौली के तोक दूलाकोट निवासी सरूली देवी (70) मवेशियों के गोठ से गोबर लेकर खेतों में डालने जा रही थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।इस दौरान उनके समीप ही दो अन्य महिलाएं भी थीं। इन महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। तब तक सरूली देवी बुरी तरह घायल हो गई। तेंदुए के नाखूनों से सरूली देवी को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments