Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ादुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में डॉ तरुण बेलवाल ने भी...

दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में डॉ तरुण बेलवाल ने भी बनाई जगह, मिली 778वीं रैंक

अल्मोड़ा : अमेरिका की स्टेनफाेर्ड यूनिवर्सिटी  ने दुनिया के दो फीसद शीर्ष वैज्ञानिकाें की सूची जारी की है। सूची की 778वीं रैंक में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के डॉ तरुण बेलवाल (Dr Tarun Belwal) भी शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के वैज्ञानिकों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दो लाख प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची जारी
अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दो लाख प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। जिसमें जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के वैज्ञानिक डा. तरुण बेलवाल ने वर्ष 2021-22 में खाद्य विज्ञान विभाग में 778 रैंक हासिल की है। डा. तरुण बेलवाल ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल से बायो टैक्नोलाजी में पीएचडी की। इसके बाद उन्होंने जेजियांग यूनिवर्सिटी चीन के साथ काम किया। वर्तमान में वह इटली की ट्यूरिन यूनिवर्सिटी के साथ काम कर रहे हैं।

2016-17 में म‍िला राज्यपाल पुरस्कार
2016-17 में उत्तराखंड के राज्यपाल ने उन्हें उनके शोध के लिए राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा। अब तक डा. बेलवाल के 100 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं। पांच शोध परक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और 3500 से अधिक प्रशंसा पत्र भी मिल चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments