Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ापीएनबी ने इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन के गांव को...

पीएनबी ने इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन के गांव को लिया गोद

इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की।सरिता सिंह ने कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा। मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की।उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पीएनबी के एजीएम मनोज पोद्दार, शाखा प्रबंधक सीकेएस ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा आदि थे।

पवनदीप ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात
इंडियन आइडल-2021 के विजेता पवनदीप राजन और उपविजेता अरुनिता कांजीलाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल ने दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि पवनदीप की इस शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments