Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ापुजारियों ने सात को होने वाले पुजारी प्रतिनिधि चुनाव के बहिष्कार का...

पुजारियों ने सात को होने वाले पुजारी प्रतिनिधि चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में सात दिसंबर को होने वाले पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव का पुजारियों ने पूर्ण बहिष्कार का एलान किया है। पुजारियों ने आरोप लगाया है कि पुजारियों की सूचीबद्ध सूची में कई नए पुजारियों के नाम दर्ज नहीं हो पाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर पुजारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

नाम दर्ज न होने पर जागेश्वर धाम के कपाट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की धमकी भी दी है। पुजारियों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन और मंदिर समिति सुनियोजित तरीके से मंदिर के पुजारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। पुजारियों ने पूर्व में भी भनोली के उप जिलाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से नए पुजारियों का नाम दर्ज करने बाद ही चुनाव कराने का अनुरोध किया गया था। इस पर एसडीएम ने चुनाव से पूर्व सभी आवेदकों का नाम दर्ज करने का आश्वासन दिया था। पुजारी कुछ दिन पूर्व भी एसडीएम से मिले थे। उन्होंने चार पांच दिन में नाम दर्ज हो जाने की बात कही थी।

हकों के हनन का आरोप
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पुजारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझ कर गुमराह किया जा रहा है। पुजारियों के हकों का हनन किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन की मिलीभगत है। यह भी कहा कि यदि उनकी नहीं सुनी गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में कैलाश चंद्र भट्ट, सागर भट्ट, पूरन भट्ट, आनंद बल्लभ भट्ट, हरीश भट्ट, कोलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, हिमांशु भट्ट, संजय भट्ट, गोपाल भट्ट, आशीष भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, देवी दत्त भट्ट, नवीन चंद्र, दिनेश चंद्र, महेश भट्ट समेत कई पुजारियों के हस्ताक्षर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments