Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाबागेश्‍वर पहुंचे सीएम धामी, बोले- गाँवोंं को आत्मनिर्भर बनाकर रोकेंगे पलायन

बागेश्‍वर पहुंचे सीएम धामी, बोले- गाँवोंं को आत्मनिर्भर बनाकर रोकेंगे पलायन

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्‍वर जिले के हवालबाग ब्लाक में रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर का उद्घाटन करने के साथ 49.19 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी टिहरी के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग में आजीविका महोत्सव के उद्घाटन करने के बाद कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। अब हवालबाग में रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर का उद्घाटन कर दिया है। अब यही पर ग्रामीणों को अपना लघु उद्यम शुरू करने की सारी जानकारी मिल जाएगी। उनको बैंकों, सरकारी विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब सामान्य गांव की महिला अपना स्वरोजगार आसानी से शुरू कर सकेगी। ऐसा इंक्यूबेटर एक हवालबाग में दूसरा पौड़ी जिले में खोला जा रहा है। अगले एक दशक में पूरे राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जाएगा। यह सपना मोदी जी ने देखा है। जिसे हम सबने मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना पर्यटन का आधार बनेगी। सामान्य व्यक्ति भी होम स्टे के माध्य्म से पर्यटन गतिविधि कर आर्थिकी को बड़ा सकता है।

सीएम धामी ने महान विभूतियों की पुण्य भूमि को नमन कर विकास कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। और इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का कार्य हम सबने मिलकर करना है। सरकारी विभागों से 10 साल का विज़न डॉक्यूमेंट बनाने को कहा है। सारे शहरों को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा। टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉड गेज रेल लाइन के सर्वे को 29 करोड़ स्वीकृत किए हैं। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं दी।

उन्होंने कहा कि अल्प समय मे जितनी घोषणा की उनका शासनादेश भी कर रहे हैं। 24 हजार भर्तियां निकाली है। 500 से अधिक फैसले अब तक सरकार ने लिए हैं। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, डीएम वंदना सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments