Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ाबारात में सेल्फी ले रहे दूल्हे के दोस्त की मौत,जानें मातम में...

बारात में सेल्फी ले रहे दूल्हे के दोस्त की मौत,जानें मातम में कैसे बदली खुशियां

नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक से शुक्रवार को लोधिया आई बारात में एक दुखद घटना हुई। यहां सेल्फी लेते वक्त दूल्हे के दोस्त की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टाटा मोटर्स रुद्रपुर में नौकरी करता था। अचानक हुई इस घटना से बारात में सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामगढ़ नथुवाखान के ग्राम पंचायत सिमैल से शुक्रवार को एक बारात लोधिया के बरसीमी गांव आई थी। बताया जा रहा है कि छत पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सेल्फी लेने के दौरान दूल्हे का दोस्त यशवंत बिष्ट (34) पुत्र कुंदन सिंह निवासी गड़गांव नैनीताल अचानक छत से नीचे आंगन में गिर गया। अचानक हुई दुर्घटना में अफरातफरी मच गई। बारात में पहुंचे अन्य लोग गंभीर अवस्था में घायल यशवंत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।ग्रामीणों ने बताया कि युवक रुद्रपुर टाटा मोर्टस कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह बारात में शामिल होने गांव पहुंचा था। मृतक शादीशुदा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक घटना के समय मृतक व उसके अन्य दोस्त सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच वह छत से नीचे गिर गया।शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments