Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधविधायक के गनर की सरेआम दादागीरी, खुद को बता रहा सजायप्ता।

विधायक के गनर की सरेआम दादागीरी, खुद को बता रहा सजायप्ता।

अक्सर आपने विधायक या मंत्रियों की दादागिरी के वीडियो आपने देखें होंगे पर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों को कम ही झगड़ते देखा होगा,पर अल्मोड़ा के सल्ट से विधायक महेश जीना के गनर का एक वीडियो आजकल काफी वायरल हो रहा है जिसमे वो एक आदमी की पिटाई करते दिखाई दे रहा है इतना ही नहीं गनर अपनी तारीफ में ये तक कह रहा है कि 302 में वो पहले जेल भी जा चुका है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक की रक्षा करने वाले खुद अपराध में लिप्त रहे हैं।
सल्ट विधायक महेश जीना कई विवादों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अब उनके गनर का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे पहले वह किसी व्यक्ति को धमकाते हुए खुद को 302 का आरोपी बता रहा है। बाद में वह इस व्यक्ति को पीटता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो विधायक के गनर की दबंगई का जीता जागता सबूत है। यह वीडियो स्याल्दे के पास भाकुड़ी का बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व विधायक का अपनी ही पार्टी के एक सदस्य से विवाद हो गया था,वीडियो उसी रात का बताया जा रहा है, जब विधायक का अपने पार्टी के गिरीश कोटनाला से विवाद हुआ था। उधर विधायक महेश जीना फोन पर यह माना कि गार्ड उनके बचाव में उतरा था। यह वीडियो उसी दिन का है। यदि गार्ड उनके बचाव में नही आये तो फिर सरकार का गार्ड देने का फायदा ही क्या है।
अब सवाल ये भी उठता है कि विधायक की सुरक्षा के नाम पर किसी की पिटाई करना कहां तक उचित है वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उक्त आदमी न तो गनर पर हाथ उठता है न ही कुछ ऐसा कर रहा है कि गनर को उसकी पिटाई करनी पड़े,ऐसे में इसे सत्ता का नशा ही कहा जायेगा जो न केवल नेताओ पर बल्कि अब उनके सुरक्षा कर्मियों पर भी चढ़ता जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments