Sunday, March 8, 2026
Homeअल्मोड़ासल्ट विधानसभा उपचुनाव मतदान आज, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 95 हजार...

सल्ट विधानसभा उपचुनाव मतदान आज, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 95 हजार से ज्यादा मतदाता के हाथ

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है। यहां आज क्षेत्र के 95 हजार से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

भाजपा की ओर से महेश जीना, कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली, सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है।

साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत की साख भी दांव पर लगी हुई है। अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो तीरथ के नेतृत्व पर भी मुहर लग जाएगी और अगर ऐसा कुछ होता है जो भाजपा के हक में नहीं होगा तो भाजपा के लिए परेशानी खड़ा करने वाला होगा। वहीं, कांग्रेस की ओर से हरीश रावत गुट की गंगा पंचोली मैदान में हैं। हरीश रावत ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

अगर गंगा जीत गईं तो यह पार्टी में हरीश रावत खेमे के लिए अच्छी खबर होगी। इनके अलावा, उक्रांद निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। तो अन्य भी चार उम्मीदवार खड़े हुए हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार किया और फोन से भी मतदाताओं से संपर्क किया। इधर संगठन के तौर पर भाजपा ज्यादा से मजबूती से चुनाव लड़ी है वहीं गंगा पंचोली ने चुनाव को स्थानीय बनाम बाहरी के तौर पर मुद्दा उछाला है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments