Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअपनी ही हत्या की 30 लाख की सुपारी देने की रची साजिश,...

अपनी ही हत्या की 30 लाख की सुपारी देने की रची साजिश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी ही हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने खुद ही 30 लाख रुपये की सुपारी देने का फर्जी आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह से उलट निकला।

पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह खुलासा हरिद्वार पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी हत्या के लिए विपक्षी पक्ष ने 30 लाख रुपये की सुपारी दी है। इस शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ और सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर साजिश का पर्दाफाश हुआ। सामने आया कि शिकायतकर्ता ने खुद ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन युवकों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी पर फायरिंग की थी, ताकि यह दिखाया जा सके कि उसकी हत्या की कोशिश की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

जाकिर – मुख्य साजिशकर्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद,खालिक – निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद, उस्मान – निवासी जलालपुर, थाना कोतवाली रुड़की, सोहेल – निवासी सोत मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, आज़म – निवासी कान्हापुर, थाना कोतवाली रुड़की, शाजिद – निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद.

मकसद था विरोधियों को फंसाना

पूछताछ में जाकिर ने बताया कि वह जमीन विवाद में अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। इसी कारण उसने खुद पर हमले की फर्जी कहानी गढ़ी और साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस की सतर्कता से हुआ भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और गहन पूछताछ के चलते यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सका। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments