Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्‍तराखंड की शांत वादियों में एक और हैवानियत, चार युवकों ने किया...

उत्‍तराखंड की शांत वादियों में एक और हैवानियत, चार युवकों ने किया नाबालिग का अपहरण; सुनसान जगह पर की घिनौनी करतूत

 

लोहाघाट। नगर में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार युवकों ने घर से स्कूल जाते वक्त नाबालिग को नशीला पदार्थ सुघांया और बेहोश होने पर उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। बुधवार को एक स्कूल की नाबालिग छात्रा सुबह घर से स्कूल की ओर निकली। इसी बीच रास्ते में चार युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। उन्होंने नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments