Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधझारखंडः लॉकडाउन के दौरान गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे पे्रमी की गला रेतकर...

झारखंडः लॉकडाउन के दौरान गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे पे्रमी की गला रेतकर हत्या

रांची। रांची के ओरमांझी इलाके में लॉकडाउन के दौरान गर्लफ्रेंड से मिलने गए प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दिन के करीब 11ः30 बजे युवक की लाश एक खेत के गड्ढे से बरामद की गई। घटना कूचू गांव की है मृतक की पहचान मनोज उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के कूचू स्थित महुआ टोली में अपनी प्रेमिका से मिलने गए मनोज नाम के युवक का ग्रामीणों ने गला रेत डाला। इसके बाद शव एक गड्ढे में डाल दी। उस इलाके में पत्ता चुनने गयी महिलाओं ने लाश देखी। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ओरमांझी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।


एक महीने पहले पूरे दिन पेड़ पर बांधकर रखा था

एक महीना पहले भी ग्रामीणों ने मनोज को गांव के पेड़ में बांधकर रखा गया था। इसके साथ ही गांव नहीं घुसने की चेतावनी भी दी गई थी। इधर मना करने के बावजूद प्रेमिका से मिलने गया तो मनोज की ग्रामीणों ने हत्या कर दी। हत्या में कौन-कौन शामिल थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने मनोज की प्रेमिका के परिजनों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments