Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेहरादून हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में शूटर और साथी गिरफ्तार, दोनों के पैर...

देहरादून हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में शूटर और साथी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

देहरादून। हाल ही में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रुकने के इशारे पर नहीं रुका और वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया। वहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments