Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में पूर्व भाजपा नेत्री और उसके...

नाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी को तीन दिन की पुलिस रिमांड

हरिद्वार: नाबालिग बेटी के यौन शोषण के गंभीर मामले में फंसी पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला कारागार से निकालकर रानीपुर कोतवाली पहुंचाया, जहां एसआईटी की टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान एसआईटी की टीम आरोपी महिला और सुमित पटवाल को मथुरा और आगरा ले जाकर डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेगी। टीम को उम्मीद है कि जांच के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।

रिमांड पर भेजे जाने से पहले महिला नेत्री ने खुद को निर्दोष बताया और अपने पति पर आरोप लगाया कि यह साजिश प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रची गई है। उसने कहा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्र करने और दोनों आरोपियों के बयान दर्ज करने में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments