Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों पर कारवाई की मांग

मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों पर कारवाई की मांग

देहरादून।युवती से छेड़छाड़ के आरोपित दो भाइयों को पकड़ने गए चीता पुलिसकर्मियों और आरोपितों के बीच मारपीट का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया था। गुरुवार को आरोपितों की मां पुलिस मुख्यालय पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था को पत्र सौंपा है।

शिकायती पत्र में दीपनगर निवासी कलावती देवी ने बताया कि 25 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे दो पुलिसकर्मी उनके घर आए। उनका बेटा अमित कमरे से बाहर आया तो पुलिसकर्मियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह बीच-बचाव करने के लिए आई पुलिसकर्मियों ने उसे थप्पड़ मारे और सिर पर हेलमेट से वार किया। कुछ देर बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। गेट पर ताला लगा होने के कारण पुलिसकर्मी गेट फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। कुछ समय बाद उनका दूसरा बेटा अजरुन भी घर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहीं, डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि निष्पक्ष जांच कर करवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments