Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधउत्‍तराखंड एसटीएफ ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपित गिरफ्तार

उत्‍तराखंड एसटीएफ ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपित गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर में एक फर्जी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शराब फैक्ट्री से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक आरोपित फरार है।

एसटीएफ ने दो मुहर, स्टाम्प पैड, एल्कोमीटर, टीडीएस मीटर, उत्तराखंड सरकार के होलोग्राम, कैमिकल व स्प्रिट की बोतल, गुलाब मार्का के रैपर, नकली शराब बनाने के उपकरण व एक कार बरामद की है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में नकली शराब फैक्ट्री संचालित होने के सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ आरबी चमोला ने निर्देशन में कुमाऊं की टीम ने दबिश देकर एक आरोपित को गिरफ्तार के लिया। आरोपितों ने बताया कि वह उत्तराखंड सरकार का नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेच रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments