Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

भगवानपुर । भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी रविवार की देर शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक बाइक पर पहुंचे और उसकी पुत्री का अपहरण कर गांव के पास जंगल में ले गए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
आरोप है कि जंगल में आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनकी बेटी को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने किशोरी को मामले की किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। डरी और सहमी होने की वजह से किशोरी काफी देर तक कुछ बता नहीं पाई। काफी समझाने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उधर, किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments