Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेहरादून: चाय बागान में मिला युवती का शव, प्लास्टिक कट्टे में बंद...

देहरादून: चाय बागान में मिला युवती का शव, प्लास्टिक कट्टे में बंद कर फेंका गया

देहरादून (प्रेमनगर): शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित चाय बागान में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर बागान में फेंका गया था। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ राहगीर जब चाय बागान से गुजर रहे थे, तो उन्हें झाड़ियों में पड़ा एक संदिग्ध प्लास्टिक कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें एक युवती का शव पाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर कोई बड़ा चोट का निशान नहीं है, लेकिन उसके मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पैर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को किसने और कब वहां फेंका। क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments