Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेहरादून में फिर चली गोलियां: राजपुर रोड पर युवक की हत्या, तीन...

देहरादून में फिर चली गोलियां: राजपुर रोड पर युवक की हत्या, तीन दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

देहरादून। राजधानी दून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब जिम से बाहर निकल रहे एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ हमलावरों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर भी दिनदहाड़े कारोबारी अर्जुन शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार तीन दिनों के भीतर राजधानी में दूसरी गोलीकांड की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम वारदात को अंजाम देना कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तेजी से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments